Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पद्मश्री मिलने पर कंगना रनौट ने जाहिर की खुशी, बोलीं- ये सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा

पद्मश्री मिलने पर कंगना रनौट ने जाहिर की खुशी, बोलीं- ये सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा
, सोमवार, 8 नवंबर 2021 (17:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पद्म अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में किया गया। अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए देश के कई लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 
इससे पहले कंगना रनौट को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। कंगना को उनकी दो फिल्मों 'मणिकर्णिका' और 'पंगा" के लिए यह पुरस्कार मिला था। कंगना को पद्मश्री मिलने के बाद उन्होंने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर की है। 
 
कंगना रनौट ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, दोस्तों एक कलाकार के रुप में मुझे बहुत प्यार और सम्मान मिला है, लेकिन आज पहली बार एक आदर्श नागरिक होने के नाते देश से अवॉर्ड मिला है। मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की तो मुझे कई सालों तक सफलता नहीं मिली। लेकिन जब मुझे 8-10 सालों बाद सफलता मिली तो मैंने सफलता का मजा नहीं लिया।
 
उन्होंने कहा, मैंने कई चीजों का बहिष्कार किया चाहे वह आइटम नंबर हो या बड़े प्रोडक्शन की फिल्में मैंने इन सब चीजों का बहिष्कार किया। यहां तक की पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए। जब देश के खिलाफ होने वाली चीजों के खिलाफ आवाज उठाई। यहां तक की मुझ पर कई केस भी चल रहे हैं। ये सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा। मैं इस देश का बहुत सम्मान करती हूं.. जय हिंद।
 
कंगना रनौट के वर्क फ्रंट की बात करें वो वो जल्द ही फिल्म धाकड़, तेजस, द इनकार्नेशन : सीता, इमरजेंसी, मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लेजेंड ऑफ दिद्दा में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वह टीकू वेड्स शेरु को प्रोड्यूस कर रही है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का ट्रेलर रिलीज