Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अभी और कितने लोगों को बेनकाब करेंगी कंगना रनौट, जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा?

Webdunia
हाल ही में कंगना रनौट और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे खुब पसंद किया जा रहा है। अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली कंगना भाई-भतीजावाद से लेकर राजनीतिक समझ की कमी के मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से करण जौहर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज लोगों के खिलाफ बोल चुकी हैं।


अभिनेता रितिक रोशन के साथ सार्वजनिक विवाद की कंगना की खबर ने भी सुर्खियां बटोरीं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह और भी लोगों को बेनकाब करेंगी, इस पर कंगना ने कहा कि इस संबंध में उनकी राय अलग है।
 
Photo : Instagram
अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना ने कहा, ऐसा नहीं है कि मैं किसी का पर्दाफाश करती हूं। कई बार तो लोग खुद को ही बेनकाब कर देते हैं। मैं इसे बहुत हल्के में लेती हूं, मैं आम समझ की बात करती हूं। जैसा मैंने अपने दुश्मनों के बारे में बताया, उन्हें मेरी क्या जरूरत है, बल्कि वे तो अपनी ही कलई खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करते हैं।

कंगना और रितिक ने एक-दूसरे को 2016 में कानूनी नोटिस भेजा था। कंगना का दावा था कि वे दोनों संबंध में थे और रितिक ने उनसे शादी का वादा किया था। रितिक ने इस बात से इनकार किया और कहा कि उन दोनों ने सिर्फ साथ में काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात के लिए कंगना को उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
 
कंगना ने यह भी कहा कि 2016-2017 के बीच का वो दौर उनके लिए बहुत मुश्किल भरा था, जब उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी और उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर कहा गया। उन्होंने कहा, जब कनिका ढिल्लो (लेखिका) ने मुझे 'जजमेंटल है क्या' में इस भूमिका के बारे में बताया तो मुझे लगा यह मेरी ही कहानी है। अगर मेरे जीवन में वो दौर नहीं आया होता और मैं ये कहानी सुनती तो हो सकता है मैं किसी लड़की को मानसिक रूप से अस्थिर कहे जाने को मुद्दा नहीं मानती।
 
कंगना की फिल्म का नाम शुरू में 'मेंटल है क्या' था, लेकिन इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी (आईपीएस) के सदस्यों द्वारा इस नाम को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद फिल्म के निर्माता बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसके नाम को बदलकर इसे 'जजमेंटल है क्या' कर दिया। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments