Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट ने 'ब्रह्मास्त्र' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बताया फर्जी, बोलीं- करण जौहर से समझना चाहती हूं...

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (14:46 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बायकॉट ब्रह्मास्त्र ट्रेंड होने के बावजूद फिल्म की सफलता को देखकर निर्देशक से लेकर पूरी स्टारकास्ट काफी खुश है।

 
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने 'ब्रह्मास्त्र' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को 'फर्जी' बताया है। कंगना ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर 'ब्रह्मास्त्र' के कलेक्शन नंबर को बढ़ाकर बताने का आरोप लगाया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्ममेकर और राइटर मृदुला कैथर के एक ट्वीट को शेयर किया गया है।
 
इस ट्वीट में लिखा है, कुछ ट्रेड एनालिस्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े नहीं बता रहे हैं क्योंकि वे पूरी तरह से हेराफेरी कर रहे हैं। जो लोग फर्जी बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के साथ मजाक कर रहे हैं, उन्हें ऐसा करने के लिए मोटा पैसा दिया जाता है। ये भारत का शायद अब तक का सबसे बड़ा हेरफेर हो सकता है, जिसमें 60-70 फीसदी से अधिक फर्जी आंकड़े हैं।
 
इस ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'वाह, ये क्या नया लो लेवल है, 70 फीसदी।' कंगना ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, मैं करण जौहर का इंटरव्यू लेना चाहती हूं। मैं उनसे समझना चाहती हूं कि आखिर वह 'ब्रह्मास्त्र' का नेट कलेक्शन बताने के बजाय ग्रॉस कलेक्शन क्यों बता रहे हैं? इतना उतावलापन क्यों है? 
 
कंगना ने लिखा, इसके अलावा 60 करोड़ रुपये कमाने के बाद अगर हम इस आंकड़े पर विश्वास कर भी लें तो फिर 650 करोड़ की यह फिल्म पहले ही हिट कैसे हो गई? करण जौहर जी प्लीज इस पर प्रकाश डालिए और हमें बताएं, क्योंकि मुझे डर है कि फिल्म माफिया और हम जैसे लोगों के लिए अलग-अलग नियम हैं। इसलिए आप जैसे विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए अलग मैथ्स और हमारे जैसे वंचितों के लिए अलग मैथ्स। प्लीज हमें समझाएं। इस पर प्रकाश डालें।'
 
कंगना रनौट ने इससे पहले भी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लीड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ निर्देशक अयान मखुर्जी और प्रोड्यूसर करण जौहर पर निशाना साधा था। कंगना ने लिखा था, जो भी लोग 'ब्रह्मास्त्र' देखने के बाद अयान मुखर्जी को जीनियस बता रहे हैं, उन्हें जेल में डाल देना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments