Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट से घबराए रितिक रोशन, आगे की 'सुपर 30' की रिलीज डेट!

Webdunia
रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' अगले वर्ष 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसी दिन रितिक की नाक में दम करने वाली कंगना रनौट की महत्वाकांक्षी फिल्म 'मणिकर्णिका' भी प्रदर्शित हो रही है। रितिक जहां आनंद कुमार की भूमिका में हैं तो कंगना को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का ऐतिहासिक किरदार निभाने का मौका मिला है। 
 
इन दो फिल्मों के अलावा दो और फिल्में इसी दिन रिलीज हो रही हैं। बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित 'ठाकरे' का भी इसी दिन प्रदर्शन होगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बाला साहेब की भूमिका अदा की है। इमरान हाशमी भी लाइन में लगे हैं। 'चीट इंडिया' को वे दर्शकों के सामने इसी दिन ला रहे हैं। 
 
'सुपर 30' से जुड़े सूत्र बताते हैं कि उनकी फिल्म को अब आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म 25 जनवरी को प्रदर्शित नहीं होगी। नई रिलीज डेट ढूंढी जा रही है जो वक्त आने पर बताई जाएगी। 
 
कहा जा रहा है कि 'ठाकरे' फिल्म के निर्माता ने 'सुपर 30' के निर्माता से कहा था कि वे अपनी फिल्म आगे बढ़ाएं, लेकिन 'ठाकरे' के निर्माताओं ने इसे अफवाह बताया और कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं की है। 
 
तो आखिर रितिक की फिल्म को आगे बढ़ाने की वजह क्या है? चारों फिल्मों में उनकी फिल्म सबसे बड़ी है। वे सबसे बड़े सितारे हैं। क्या कंगना की फिल्म से सामना करने से वे घबरा रहे हैं? क्या उन्हें लग रहा है कि बेवजह मामला तूल पकड़ेगा? गड़े मुर्दे उखाड़े जाएंगे? 
 
फिलहाल तो कंगना के फैंस को मसाला मिल गया कि रितिक ने कंगना से घबराकर अपनी फिल्म आगे बढ़ा दी है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments