Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना-रितिक विवाद में नया मोड़

Webdunia
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप था कि वे अपनी पत्नी के कॉल्स पर नज़र रखवाते हैं। उन्हें पुलिस ने स्टेशन बुलाया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद अब खबर है कि कंगना रनौट के रिजवान सिद्दीकी और 12 अन्य लोग कॉल डाटा रिकॉर्ड्स (सीडीआर) घोटाले में शामिल हैं। 
 
साथ ही कंगना रनौट और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा का नाम भी इस मामले में ठाणे पुलिस के सामने आया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी के कॉल रिकॉर्डिंग का ज़िम्मा रिज़वान के ही हाथों में था। जांच के बाद पता चला कि कोर्ट केस के दौरान कंगना ने भी रितिक रोशन का फोन नम्बर रिज़वान को दे रखा था। 
 
ठाणे पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमूखे ने बताया जांच के दौरान पता लगा कि कंगना रनौट ने 2016 में केस के दौरान रितिक का नम्बर रिजवान सिद्दीकी को दे रखा था। इसका कारण अब तक पता नहीं चला है लेकिन इसकी जांच चल रही है। 
 
कंगना ने इस विवाद में अपना नाम ना होने की बात कही है। कंगना ने कहा कि जब हम किसी नोटिस का जवाब देते हैं, तो हमें सभी जानकारी वकील को देना होती है। यह बातें बताने के पहले सही तरीके से जांच की जानी चाहिए। 
 
इस घोटाले में आयशा श्रॉफ का नाम भी सामने आया कि उन्होंने एक्टर साहिल खान का नम्बर रिज़वान के साथ शेयर किया था। साहिल और आयशा काफी समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। श्रॉफ ने आरोप लगाया कि साहिल खान ने उसे 8 करोड़ रुपये में धोखा दिया था। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments