Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इस वजह से बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़कीं कंगना रनौट, बोलीं- सिर्फ बहती गंगा में हाथ धोते हैं

इस वजह से बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़कीं कंगना रनौट, बोलीं- सिर्फ बहती गंगा में हाथ धोते हैं
, बुधवार, 3 जून 2020 (14:19 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट हमेशा ही अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक्‍ट्रेस ने बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा है। दरअसल अमेरिका के मिनिसोटा प्रांत में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से हिंसा का दौर जारी है। हॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बाद अब बॉलिवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर फ्लॉयड की हत्या पर नाराजगी जता रहे हैं।

 
इस पर बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौट ने बॉलीवुड सेलेब्स से सवाल पूछा है कि कुछ समय पहले साधुओं की लिंचिंग हुई थी उस वक्त ये सेलेब्स चुप क्यों थे। कंगना रनौट ने कहा, कुछ हफ़्ते पहले साधुओं के साथ मॉब लिंचिंग हुई थी। तब किसी सेलेब्‍स भी किसी ने एक शब्द नहीं कहा था। यह महाराष्ट्र में हुआ था, जहां ज्‍यादातर हस्तियों रहती हैं।
 
webdunia
कंगना ने कहा, बॉलीवुड सेलेब्स फेम के लिए सिर्फ बहती गंगा में हाथ धोते हैं। यह शर्म की बात है कि वे हॉलीवुड की नकल करने लगते हैं, 2 मिनट के लिए फेमस होने के लिए।
 
उन्‍होंने आगे कहा, यहां तक कि पर्यावरण के मुद्दों के लिए भी बॉलीवुड सेलेब्‍स केवल व्हाइट लोगों को सपोर्ट करते हैं। जबकि हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जो बिना मदद और सपोर्ट के साथ पर्यावरण के लिए शानदार काम कर रहे हैं। कुछ को तो पद्मश्री अवॉर्ड तक से नवाजा जा चुका है। लेकिन इंडस्ट्री उन्हें कभी सपोर्ट नहीं करती। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि उनके सपॉर्ट के लिए साधु और आदिवासी लोग उतने आकर्षक नहीं होते।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एक बार फिर वापसी करने जा रहीं सुष्मिता सेन, वेब सीरीज 'आर्या' का फर्स्ट टीजर रिलीज