Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गिरफ्तारी के बाद केआरके की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल

गिरफ्तारी के बाद केआरके की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
, बुधवार, 31 अगस्त 2022 (12:53 IST)
अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान यानि केआरके इन दिनों मुश्किलों में‍ घिरे हुए हैं। केआरके को बीते दिन पुलिस ने साल 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया है। मलाड पुलिस ने केआरके को मुंबई एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

 
केआरके को गिरफ्तारी के बाद बोरिवली कोर्ट मे पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही केआरके की तबीयत बिगड़ गई। केआरके ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
 
खबरों के अनुसार केआरके को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर अपमानजक ट्वीट किए थे। केआरके के खिलाफ युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने शिकायत दर्ज कराई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लालबाग चा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे कार्तिक आर्यन, बोले- जीवन बदलने वाले साल के लिए धन्यवाद