Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

काजोल ने बेटी न्यासा के ट्रोल होने पर तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2020 (14:03 IST)
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर सोशस मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। न्यासा को कभी उनके मेकअप, कभी लुक तो कभी कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है। काजोल और अजय देवगन कई बार इस बात पर नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। बेटी न्यासा की ट्रोलिंग पर काजोल का एक बार फिर बयान आया है।

 
हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। काजोल ने कहा कि ये सब काफी डरावना होता है। माता-पिता होने के नाते हम अपने बच्चों को हमेशा प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। फिर जब ऐसा कुछ होता है और वो ट्रोल होती है तो बहुत बुरा लगता है। 

ALSO READ: सनी लियोनी ने परिवार संग सेलिब्रेट की होली, तस्वीरें वायरल
 
उन्होंने कहा, भगवान का शुक्र है कि न्यासा जब बाहर थी तब ये सब हुआ। उसे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। न्यासा सिंगापुर में थी लेकिन सोशल मीडिया तो सोशल मीडिया है ये सब जगह है।
 
काजोल ने आगे कहा, 'बच्चों को हमें इस बारे में शिक्षा और ट्रेनिंग देनी होगी कि ये समाज का सिर्फ एक छोटा सा वर्ग है। जिसे आपको सिर्फ इग्नोर करना है। इनके इस हिस्से पर ध्यान नहीं देना है। अगर मैं अपने बेटे को महिलाओं की इज्जत करने की सीख दे रही हूं, तो मुझे अपनी बेटी को ये सिखाना पड़ेगा कि आत्मसम्मान खुद से शुरू होता है।'
 
अजय देवगन भी न्यासा को लेकर निगेटिव कमेंट्स करने वालो पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। अजय देवगन ने एक बार अपने बच्चों को लेकर कहा था- मुझे जज करो लेकिन मेरे बच्चों को नहीं...। जाहिर है रोज-रोज आने वाले इन निगेटिव कमेंट्स से स्टारकिड्स के साथ-साथ उनके पेरेंट्स भी काफी सफर करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments