Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

काजोल के सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह जानकर फैंस हुए नाराज, बोले- बेहद घटिया स्टंट...

WD Entertainment Desk
शनिवार, 10 जून 2023 (11:06 IST)
kajol web series the trial: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने बीते दिन सोशल मीडिया से अचानक ब्रेक लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। काजोल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पुरानी सभी पोस्ट डिलीट कर दी थी। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मेरे जीवन के सबसे कठिन ट्रायल में से एक का सामना कर रही हूं।' उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।'
 
काजोल की इस घोषणा के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए थे। हर कोई यह जानना चहता था कि आखिर उनकी लाइफ में ऐसी क्या परेशानी आ गई है। वहीं अब काजोल के सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का खुलासा हो गया है। दरअसल, यह एक पब्लिसिटी स्टंट था। 
 
काजोल जल्द ही एक वेब सीरीज 'द ट्रायल' में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में वह एक वकील के किरदार में नजर आएंगी। काजोल ने सीरीज से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जितना कठिन ट्रायल होगा, उतनी ही मुश्किल से आप वापस आएंगे। 12 जून को मेरे कोर्टरूम ड्रामा हॉटस्टार स्पेशल द ट्रायल प्यार कानून धोखा का ट्रेलर देखें।' 
 
इसके साथ ही उनकी पुरानी सारी पोस्ट भी प्रोफाइल पर वापस आ गई है। काजोल ने महज सीरीज के प्रमोशन के लिए इन्हें छिपाया था। हालांकि इस तरह की मार्केटिंग नौटंकी के लिए काजोल को ट्रोल किया जाने लगा है। एक यूजर ने लिखा, 'पहले तो ये स्टंट बेहद घटिया और घिनौना है, कम से कम आपको इस तरह के ड्रामे से पहले अपने फैन्स के बारे में तो सोचना चाहिए था।' 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments