Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लाइव परफॉर्मेंस करने लखनऊ पहुंचे कैलाश खेर को आया गुस्सा, बोले- तमीज सीखो...

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 26 मई 2023 (12:14 IST)
Kailash Kher got angry: मशहूर सिंगर कैलाश खेर किसी भी कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा देते हैं। कैलाश खेर हाल ही में लखनऊ में 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेस्म 2023' में लाइव परफॉर्मेंस करने पहुंचे थे। लेकिन इस इवेंट में कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद सिंगर ने आयोजकों को जमकर लताड़ लगा दी। 

 
दरअसल, इस इवेंट में मैनेजमेंट की व्यवस्थाओं से कैलाश खेर को काफी दिक्कत हुई। इसके बाद वह मैनेजमेंट पर भड़क उठे। सिंगर ने कहा कि ज्यादा कमांडो दिखाई जा रही है जबकि वह महाराज योगी आदित्यनाथ के लाडले हैं, कमांडो गिरी जहां दिखानी है वहां दिखाई जाए। 
 
कैलाश खेर ने कहा कि तमीश सीखो। एक घंटा हमको इंतजार कराया, उसके बाद भी तमीज नाम की कोई चीज ही नहीं है। क्या यही खेलो इंडिया है? खेलो इंडिया तब है, जब हम खुश होंगे, घरवाले खुश होंगे तो बाहर वाले खुश होंगे। कोई काम करना तो आता नहीं है इसलिए पहले तमीज सीखो।
 
हालांकि थोड़ी देर बाद कैलाश खेर ने अपना गुस्सा शांत किया और स्टेज पर पहुंचकर कई गाने गाए। इस दौरान यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल को भी कैलाश खेर ने अपने साथ नचाया। कैलाश खेर ने ट्वीट भी किया और लिखा, 'धन्यवाद हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी खेल और संगीत को एक साथ जोड़ने की पहल कराने के लिए, दोनों विधाओं को देश में युगों युगों से हल्के में लिया जाता रहा है।'
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments