Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आलोचनाओं के बावजूद कबीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, 200 करोड़ की उम्मीद

Webdunia
कबीर सिंह या तो खूब पसंद आ रही है या सख्त नापसंद। इस फिल्म को एक ओर जहां घोर महिला विरोधी, अश्लील और यौन जुगुप्सा भरे शर्मनाक संवादों वाली बताया जा रहा है तो दूसरी ओर इस फिल्म को पसंद करने वालों की संख्या कहीं ज्यादा है। वे कबीर सिंह की हर हरकत पर तालियां पीट रहे हैं और सीटियां बजा रहे हैं। इसका सबूत फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन है।  
 
कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हुई है और तब से फिल्म का हर दिन कलेक्शन जोरदार रहा है। फिल्म ने शुक्रवार 20.21 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की। शनिवार को कलेक्शन बढ़ते हुए 22.71 करोड़ रुपये पर जा पहुंचे। रविवार को तो जबरदस्त इजाफा हुआ और फिल्म ने 27.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
मंडे टेस्ट फिल्म ने डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ पास किया। सोमवार को फिल्म ने 17.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में यह फिल्म 88.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। ये खबर आप जब पढ़ रहे होंगे तब तक फिल्म सौ करोड़ के पार निकल चुकी होगी। 

ALSO READ: मैं कबीर सिंह को 2 तमाचे मार कर कहना चाहती हूं कि औरत मर्दों के पैर की जूती नहीं है
फिल्म जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है उसे देख लग रहा है कि यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी शामिल होगी। छोटे से लेकर बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स से लेकर तो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर तक इसे पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर छोटे शहरों में फिल्म ज्यादा मजबूती से जमी हुई है। 
 
फिल्म को लेकर कुछ क्रिटिक्स ने तीखी आलोचना की है, लेकिन दूसरी ओर ज्यादातर दर्शक इस फिल्म को मनोरंजक मान रहे हैं जिसमें महिलाओं को महज पैर की जूती माना गया है और इसे प्रेम तथा समर्पण का नाम दिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ