Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणवीर सिंह करेंगे कबीर खान की फिल्म

रणवीर सिंह करेंगे कबीर खान की फिल्म
कुछ सफल फिल्म बनाने के बाद कबीर खान की हालिया रिलीज फिल्म 'ट्यूबलाइट' असफल रही है। इसे भूला कर कबीर अब अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। 
 
एक फिल्म वे रितिक रोशन के साथ बनाना चाहते हैं, लेकिन रितिक हां नहीं कह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ट्यूबलाइट का हाल देखने के बाद रितिक ने फिल्म करने से मना कर दिया है। 
 
1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव के नेतृत्व में विश्व कप जीता था। तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि भारतीय टीम यह कारनामा करने में सफल रहेगी। 
 
इस क्रिकेट टीम और उसकी जीत की कहानी कबीर खान परदे पर उतारना चाहते हैं। वे अब इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह को लिया जाएगा। इस बारे में रणवीर सिंह से बात हो चुकी है और वे इस फिल्म को करने के लिए उत्सुक हैं। 
 
अन्य खिलाड़ियों की भूमिका के लिए भी कलाकार चुने जाएंगे। इस फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पिता की तरह बनने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा : रणबीर कपूर