Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पठान की कामयाबी के बाद अब जॉन अब्राहम करेंगे सिर्फ एक्शन फिल्म!

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (17:31 IST)
पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख दी है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के करियर की ये सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। जॉन ने इसमें विलेन का रोल अदा किया था और उन्हें एक्शन अवतार में काफी पसंद भी किया गया। इस सफलता से जॉन बेहद उत्साहित हैं। 
 
खबर है कि जॉन ने फैसला लिया है कि अब वे सिर्फ एक्शन फिल्म पर ही फोकस करेंगे क्योंकि दर्शक उन्हें ऐसे ही रोल में पसंद करते हैं। ये बात भी उतनी सही है कि जॉन से कॉमेडी या रोमांस नहीं होता। वे इस तरह के रोल में उतने सहज नजर नहीं आते, जबकि एक्शन में हाथ-पैर ज्यादा चलाने रहते हैं। 
 
जॉन ने साजिद खान की फिल्म '100 प्रतिशत' साइन की थी और बताया जा रहा है कि इस कॉमेडी फिल्म से जॉन अलग हो गए हैं। गौरतलब है कि जॉन और साजिद अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा एक-दो और फिल्में जॉन ने छोड़ दी हैं जिसमें उन्हें एक्शन नहीं बल्कि कॉमेडी या रोमांस करना था। 
 
जॉन का फैसला कितना सही है, ये आने वाले दिनों में पता चलेगा, लेकिन फिलहाल तो उन्होंने पठान की सफलता से यही बात सीखी है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments