Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'सत्यमेव जयते 2' में तीन भूमिकाएं निभाना काफी चुनौतीपूर्ण था : जॉन अब्राहम

Webdunia
रविवार, 21 नवंबर 2021 (17:22 IST)
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम दर्शकों के बीच एक बार फिर 'सत्यमेव जयते' के सीक्वल में सामने आ रहे हैं जिसमें वह तीन भूमिकाओं में हैं। इस बारे में उनका कहना है कि ऐसा करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

 
यह फिल्म 2018 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। इसमें जॉन अब्राहम वीरेंद्र राठौड़ के किरदार में नजर आए थे, जो भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को मारता है। वहीं, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी ने ईमानदार पुलिसकर्मी का किरदार अदा किया था।
 
फिल्म का सीक्वल 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसमें एक बार फिर अब्राहम भ्रष्टचार से लड़ते नजर आएंगे। इस बार कहानी की पृष्ठभूमि लखनऊ की है। इस फिल्म में अभिनेता ने तीन किरदार-किसान पिता और उसके दो बेटों (पुलिसकर्मी और नेता) की भूमिका अदा की है।
 
जॉन अब्राहम ने कहा कि एक फिल्म में तीन तरह का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि इसमें एक किरदार को निभाना थोड़ा आसान था क्योंकि वह पहली फिल्म में कानून अपने हाथ में लेने वाले व्यक्ति का किरदार अदा कर चुके हैं।
 
उन्होंने कहा, दूसरा किरदार पुलिसकर्मी का था, जिसके लिए मुझे दो से तीन सीन एक दिन में शूट करने थे, शुरू में दिक्कत हुई लेकिन यह अच्छी तरह हो गया। फिल्म में यह किरदार काफी दिलचस्प है। फिल्म में उनका पसंदीदा किरदार पिता का है।
 
मुंबई सागा के अभिनेता ने कहा कि फिल्म का सीक्वल बनाने का मुख्य कारण दर्शकों से पहली फिल्म को मिला प्रेम है। उन्होंने कहा कि सीक्वल का मकसद अच्छी फिल्म बनाना और सभी का मनोरंजन करना था। पहली और दूसरी फिल्म में बस विषय की समानता है और दोनों फिल्म भ्रष्टाचार के ऊपर बनी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments