Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए जॉन अब्राहम ने एनजीओ के हवाले किए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स

Webdunia
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (16:57 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी के दौर में कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जॉन अब्राहम ने भी अब मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स एनजीओ के हवाले कर दिए हैं।

 
जॉन ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। जॉन ने लिखा, हमारा देश इस वक्त बहुत बड़ी मुसीबत से लड़ रहा है। हर एक गुजरते मिनट के साथ कई ऐसे लोग हैं जिन्हें ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वैक्सीन और खाने की जरूरत है। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में हम सभी एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं।
 
जॉन ने आगे लिखा, आज से मैं अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स हमारी सहयोगी एनजीओ के हवाले कर रहा हूं। मेरे अकाउंट से सिर्फ वही कंटेंट पोस्ट होगा जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद होगी। यह इस मुश्किल से उबरने के लिए हमारी मानवता के प्रसार करने का दौर है। इस जंग से जीतने के लिए कुछ भी करेंगे। घर पर रहें और सुरक्षित रहें।
 
बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। जॉन इसके अलावा फिल्म पठान में भी नजर आएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments