Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'सत्यमेव जयते 2' के बाद मुकेश भट्ट की फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार

'सत्यमेव जयते 2' के बाद मुकेश भट्ट की फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार
, सोमवार, 15 नवंबर 2021 (15:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार जल्द ही 'सत्यमेव जयते 2' में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है। फिल्म में जॉन अब्राहम ट्रिपल रोल में दिखेंगे।

 
वहीं अब खबर आ रही है कि सत्यमेव जयते 2 के बाद जॉन और दिव्या की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है। दोनों फिल्मकार मुकेश भट्ट की अगली फिल्म में फिर साथ नजर आएंगे। 
 
खबरों के अनुसार इस बारे में जब मुकेश भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने कहा, अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। फिल्म की कास्टिंग चल रही है और स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। 
 
बता दें कि 'सत्यमेव जयते 2' फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार के अलावा राजीव पिल्लई, साहिल वैध और अनूप सोनी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आज है झारखंड स्थापना दिवस : जानिए झारखंड के 10 दर्शनीय स्थल