Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'मेंटल हैं क्या' में राजकुमार राव और कंगना रानौट का साथ देंंगे जिमी शेरगिल

Webdunia
कंगना रनौट और राजकुमार राव की 'मेंटल है क्या' ने सभी को सस्पेंस में डाल रखा है। जब से फिल्म अनाउंस हुई है या यूं कहें कि जब से फिल्म के पोस्टर्स आए हैं दर्शक इसे देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। अब इसमें एक नई एंट्री हुई है जिससे फैंस और दीवाने हो रहे हैं।

फिल्म में जिमी शेरगिल की भे एंट्री हुई है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शैलेष आर सिंह कर रहे हैं। वहीं इसका निर्देशन कर रहे हैं प्रकाश कोवेलामुडी। फिल्म 'मेंटल है क्या' में अमायरा दस्तूर और नुसरत भरूचा भी अहम किरदार में होंगी।

जिमी शेरगिल इस फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। प्रकाश कोवेलामुडी के साथ पहली बार काम करने को लेकर जिमी ने बताया कि प्रकाश बेहद शानदार इंसान हैं और वाकई मज़ेदार हैं। हमने हाल ही में एक पार्टी में अच्छा समय साथ बिताया। वहीं कंगना के लिए उनका कहना है कि कंगना आज की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। हम कलाकारों के रूप में एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं।
 
दिलचस्प बात यह है कि जहां कंगना और राजकुमार ने फिल्म 'क्वीन' में साथ काम किया है, वहीं कंगना और जिमी ने भी 'तनु वेड्स मनु' फ्रैंचाईज़ी में साथ काम किया है। 'मेंटल है क्या' के अलावा जिमी शेरगिल 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' और 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में भी नज़र आएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments