Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जर्सी का ट्रेलर रिलीज : क्रिकेटर के संघर्ष की कहानी

जर्सी का ट्रेलर रिलीज : क्रिकेटर के संघर्ष की कहानी
, मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (18:59 IST)
शाहिद कपूर 'कबीर सिंह' के बाद बड़े परदे पर नजर नहीं आए हैं। अब उनकी फिल्म 'जर्सी' 2021 के आखिरी दिन यानी 31 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है और फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 
 
यह एक ऐसे क्रिकेटर की कहानी है जो आशा का साथ छोड़ चुका है। अवसादग्रस्त है। इसका असर परिवार पर भी है। उसका बेटा चाहता है कि वह फिर से जर्सी हासिल करे। अपने बेटे की आशा पूरी करने के लिए वह निराशा का साथ छोड़ संघर्ष का रास्ता अख्तियार करता है। 
 
शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर के भी फिल्म में अहम रोल है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। यह एक दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक है और बॉलीवुड को इससे बहुत आशाएं हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारती सिंह का नया शो 'द इंडियन गेम शो' : 101 हस्तियां लेंगी भाग