Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आखिर क्यों जीतेंद्र पहनते हैं सिर्फ सफेद कपड़े? बताई दिलचस्प वजह

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (13:37 IST)
टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर गुजरे जमाने के कई स्टार्स नजर आते रहते हैं। हाल ही में शो में हेमा मालिनी आई थी अब वेटरन एक्टर जीतेंद्र शामिल हुए। इस शो में वे बेटी एकता कपूर के साथ आए थे। इस दौरान जितेंद्र ने कई यादे ताजा की। 

 
जीतेंद्र ने फिल्म और उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए। उन्होंने शो में इस बात से भी पर्दा उठाया कि आखिर वो क्यों ज्यादातर सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। 60 से 90 के दशक तक जीतेंद्र स्क्रीन पर छाए रहे और अपने काम से सभी को आकर्षित किया। उनकी एक खासियत रही कि वे हमेशा सफेद रंग ही कपड़े पहना करते है। फिर चाहे तो ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन। इस बात पर से उन्होंने शो में पर्दा उठाया। 
 
उन्होंने बताया, जब इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, तब कोई डिजाइनर नहीं था और मुझे जो सही लगता था उसे पहनते थे। सफेद कपड़े पहनने इसलिए शुरू कर दिए क्योंकि मुझे किसी के बताया था कि मैं सफेद ड्रेस में पतला दिखता हूं।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
जीतेंद्र ने आगे कहा कि रंगीन कपड़ो में कद छोटा दिखता है जबकि हल्के रंग लंबा दिखाते हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि चूंकि वह हल्के रंग के कपड़े चुनते, इसलिए उन्हें लगा कि सफेद रंग सबसे अच्छा है और इसलिए उन्होंने यह रंग पहनना शुरू कर दिया।
 
शो में जितेंद्र अपनी जवानी के दिनों को याद कर बताया कि कैसे वो मुंबई की एक चॉल में रहा करते थे। उन्होंने कहा- मैंने अपनी जिंदगी के करीब 20 साल एक चॉल में बिताए, जिसने मेरी जिंदगी पर गहरा असर डाला। मुझे ऐसा लगता है कि मेरी परवरिश, संस्कार, मां- बाप ने तो दिए है लेकिन माहौल से भी आपको बहुत संस्कार मिलते हैं। 
 
उन्होंने कहा, मैं आदतों, भाषा और बाकी भी पूरा मराठी हूं, मैं हीरो बना क्योंकि मुझे अच्छी मराठी बोलनी आती थी। चार स्टोरी की चॉल में हम 80 परिवार रहते थे और सभी के बीच में खूब प्यार होता था। सभी एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार होते थे, चाहें बात चाय पत्ती की हो या फिर कुछ और। जब मेरे घर में पंखा लगा तो बिल्डिंग के सभी लोग देखने आए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments