Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सोशल मीडिया पर उड़ी जया भट्टाचार्य की मौत की अफवाह, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा‍ रिएक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (18:29 IST)
टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य इन दिनों अपनी मौत की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर 'थपकी प्‍यार की' में नजर आ रहीं एक्‍ट्रेस की कोविड-19 से मौत की अफवाह उड़ी। अब जया भट्टाचार्य ने खुद सामने आकर जानकारी दी है कि वह ठीक हैं और जिंदा है।

 
जया भट्टाचार्य ने एक फेसबुक पोस्ट से एक यूजर का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उसने जया को कोरोना से मौत की बात कही है। यूजर ने लिखा था कि कोरोना वायरस के कारण एक और नुकसान। RIP जया भट्टाचार्य मैम।
 
अब जया भट्टाचार्य ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए प्रशंसकों से किसी भी खबर को शेयर करने से पहले जांच पड़ताल करने की सलाह दी। उन्‍होंने लिखा कि, 'हा हा हा हा। मैं जीवित हूं। कृपया एक पोस्ट डालने से पहले चेक कर सकते हैं। लानत है।'
 
जिस व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट डाला था, उसे बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने अभिनेत्री से माफी मांगी। वहीं जया भट्टाचार्य के फैंस ने भी उनके इस पोस्‍ट के बाद राहत की सांस ली है।
 
बता दें कि जया भट्टाचार्य उन अभिनेत्र‍ियों में शुमार की जाती हैं जिन्‍होंने पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। क्‍योंकि सास भी कभी बहू थी, झांसी की रानी, कसम से और कैसा ये प्‍यार है जैसे टीवी सीरीयल्‍स में अपनी भूमिका से एक अलग पहचान बनाई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments