Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि पर बेटी जाह्नवी कपूर ने लिखा भावुक पोस्ट

Webdunia
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को दुनिया से अलविदा हो गई थीं। श्रीदेवी के आस्मिक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी को याद करते हुए खास तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।
 
इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी के हाथ नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने पोस्ट में लिखा, मेरा दिल हमेशा भारी हो जाता हैं, लेकिन हमेशा मैं स्माइल करती हूं क्योंकि आप इसमें हो। जाह्नवी कपूर अपनी मां एक्ट्रेस श्रीदेवी के बेहद करीब रही हैं। श्रीदेवी का सपना बेटी को बड़े पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस देखना था। लेकिन उनका ये सपना पूरा हो सका, जाह्नवी की पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही श्रीदेवी की मौत हो गईं। 
 
जाह्नवी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को जाहिर किया था कि श्रीदेवी के जाने के सदमे से वह अभी तक उबर नहीं सकी हैं। उन्होंने कहा था कि उनका परिवार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहा जिससे उन्हें काफी हिम्मत मिली है। 
 
श्रीदेवी पिछले साल परिवार की एक शादी में शिरकत करने दुबई गई थीं, जहां एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से उनकी मौत हो गई थीं। श्रीदेवी के अचानक इस दुनिया से चले जाने से देशभर में शोक की लहर फैल गई थी। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments