Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, लिखा इमोशनल पोस्ट

Webdunia
शनिवार, 13 अगस्त 2022 (11:57 IST)
बॉलीवुड की दिवंगत अदाकार श्रीदेवी की 13 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं। अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जाह्नवी कपूर भी भावुक नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीर साझा की हैं। 
 
जाह्नवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी को जाह्नवी को पकड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में जाह्नवी बेहद क्यूट लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा मैं आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा मिस करती हूं। आई लव यू फॉरएवर।'
 
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी इस मौके पर अपनी मां को याद किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी को प्यार से किस करती दिख रही हैं।
 
बता दें कि श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को दुनिया से अलविदा हो गई थीं। वह परिवार की एक शादी में शिरकत करने दुबई गई थी, जहां होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से उनकी मौत हो गई थीं। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments