Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जाह्नवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की कई अनदेखी तस्वीरें

Webdunia
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (11:53 IST)
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे है। बोनी कपूर को उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने बेहद प्यारे तरीके से बर्थडे विश किया है।


जाह्नवी ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बोनी कपूर अपने सभी बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। जाह्नवी ने फोटोज को शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा।

ALSO READ: दीपिका पादुकोण की 'महाभारत' होगी इस उपन्यास से प्ररित, मेकर्स ने खरीदे राइट्स!
 
जाह्नवी ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा। आप हमेशा मुझसे पूछते हैं कि मुझे एनर्जी कहां से मिलती हैं, मुझे ये एनर्जी आपसे ही मिलती है। आपको जागते हुए देखना और हर दिन आपको वो करते हुए देखना, जिससे आप प्यार करते हैं। 
 
उन्होंने लिखा, आपको गिरते हुए लेकिन फिर और भी मजबूती के साथ उठते हुए देखना। आपको टूटते हुए देखते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर आप हमें और बाकी सभी को ताकत देते हैं। आप सबसे अच्छे इंसान हैं।

आप मुझे प्रेरित करते हैं, मुझे प्रोत्साहित करते हैं, आप हमेशा सबसे अच्छे पिता रहे हैं लेकिन अब आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। आई लव यू। मैं आपको गौरवान्वित करूंगी। आप दुनिया की सभी खुशियों के हकदार हैं और मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि ये साल आपके लिए बहुत अच्छा रहे।'
 
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों चंडीगढ़ में दोस्ताना 2 की शूटिंग कर रही हैं। इसके साथ ही वो फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में दिखेंगी। ये फिल्म पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है।

वहीं जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ 'रूहीआफ्जा' में भी काम करने वाली हैं। इसके अलावा वे करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments