Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जाह्नवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Webdunia
बॉलीवुड में फिल्‍म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर जल्द ही गुंजन सक्‍सेना बनकर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्‍म के नाम के साथ-साथ मेकर्स ने 3 पोस्टर्स रिलीज किए है।


जाह्नवी कपूर की इस फिल्म का नाम निर्माताओं ने 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' रखा है। फिल्म से सामने आए दो पोस्टर्स में जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना के अवतार में नजर आ रही हैं।

ALSO READ: प्रभास की साहो की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी ओपनिंग?
 
फिल्म के एक पोस्टर पर लिखा हुआ है कि, 'लड़कियां पायलेट नहीं बनती', तो दूसरे पर लिखा हुआ है कि, 'भारत की पहली महिला एयरफोर्स ऑफिसर जो लड़ाई पर गई।'
 
फिल्म के तीसरे पोस्‍टर में जाह्नवी अपने पिता बने एक्‍टर पंकज त्रिपाठी के गले लगे हुए नजर आ रही हैं। इन पोस्टर्स के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कि गई है। यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
इस फिल्‍म का प्रोडक्‍शन करण जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शन ने किया है। यह फिल्‍म गुंजन सक्‍सेना जिंदगी पर आधारित है, जिन्‍होंने 1999 में हुए करगिल युद्ध में घायलों को बचाने की मुहिम चलाई थी।

जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में अंगद बेदी भी हैं। इस फिल्म में अंगद जाह्नवी कपूर के भाई का किरदार निभा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments