Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लॉकडाउन में मैगजीन के कवर पर छाईं जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने घर पर किया खूबसूरत फोटोशूट

लॉकडाउन में मैगजीन के कवर पर छाईं जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने घर पर किया खूबसूरत फोटोशूट
, सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (10:58 IST)
कोरोना वायरस की वजह से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने घरों में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में रह रही हैं। दोनों बहनें अपने मुंबई वाले घर पर साथ में समय बिता रही हैं। 
 
लॉकडाउन के बीच हाल ही में जाह्नवी कपूर हार्पर्स बाजार मैगजीन के लेटेस्ट कवर पर छा गई हैं। खास बात यह है कि जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने उनका कवर फोटोशूट किया है। फोटो में जाह्नवी अपने पेट डॉग के साथ बैठी हैं। 
 
जाह्नवी ने खुद अपने कवर फोटोशूट को सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि खुशी कपूर ने इन्हें खींचा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने आप से कहती रहती हूं कि पांडा मुझसे जितना इस फोटो में दिख रहा है उससे ज्यादा प्यार करता है। फोटोग्राफर हैं खुशी कपूर।'
 
जाह्नवी कपूर की यह तस्वीर देखकर यह कहना गलत नहीं होगा की खुशी कपूर के फोटोग्राफी स्किल्स काफी बढ़िया हैं। उन्होंने जाह्नवी की बहुत खूबसूरत तस्वीर खिंची है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोशल मीडिया पर छाया दिशा पाटनी का डांस वीडियो, जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती आईं नजर