Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'जेलर' का दुनियाभर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड किया 500 करोड़ का कलेक्शन

'जेलर' का दुनियाभर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड किया 500 करोड़ का कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, रविवार, 20 अगस्त 2023 (15:07 IST)
film jailer box office collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही हैं। भारत के अलावा विदेशों में भी 'जेलर' का डंका बज रहा है।
 
वहीं अब रजनीकांत की 'जेलर' ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। भारत में यह फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने 10वें दिन वर्ल्डवाइड 18 करोड़ का कलेक्शन किया है।
 
दुनियाभर में थलाइवा स्टारर जेलर का ही डंका बज रहा है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'गदर 2' को भी जेलर ने पीछे छोड़ दिया है। 'जेलर' कॉलीवुड की यह तीसरी सबसे ज्यादा दुनियाभर में कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
 
फिल्म जेलर का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का सॉन्ग 'कावाला' फिल्म की रिलीज से पहले ही पॉपुलर हो गया था। 'जेलर' में रजनीकांत और तमन्ना भाटिया के अलावा राम्या कृष्णन, शिवा राजकुमार, विनायकन, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

माइकल जैक्सन पर लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप, 'पॉप किंग' की मौत के सालों बाद मामले की होगी सुनवाई