Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म के रीमेक से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी जाह्नवी कपूर!

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म पिंक के तमिल रीमेक से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर डायरेक्ट करने वाले हैं

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म धड़क से ही सुर्खियों में हैं। जाह्नवी के पास इन दिनों कई बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं लेकिन अब खबरें आ रही ही कि वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर सकती हैं।


दरअसल, जाह्नवी के पापा बोनी कपूर लंबे समय से बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्‍म 'पिंक' का तमिल रीमेक बनने की तैयारी में हैं। इस फिल्‍म में अमिताभ बच्चन की भूमिका में तमिल सुपरस्‍टार अजित होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी कपूर भी इस फिल्म में काम करेंगी। जाह्नवी का रोल लीड में नहीं होगा, ये एक कैमियो रोल है। पर फिल्म की कहानी के लिए बेहद खास होगा।

खबरों के अनुसार तमिल में बन रहे पिंक के रीमेक का नाम एके 59 है। कॉलीवुड इंडस्‍ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए जाह्नवी कपूर के लिए यह फिल्‍म एक सुनहरा मौका हो सकती है। इस फिल्‍म को एच विनोद डायरेक्‍ट कर रहे हैं। फिल्‍म की कास्‍ट पूरी होने पर इसकी शूटिंग जल्‍द शुरू हो सकती है। 
 
जाह्नवी कपूर ने मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जाह्नवी इन दिनों आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसके अलावा जाह्नवी के पास करण जौहर का बड़ा प्रोजेक्ट है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments