Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बिग बॉस के आसिम रियाज़ को मिला बड़ा मौका, जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ आएंगे नजर

Webdunia
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (12:09 IST)
आसिम रियाज़ भले ही बिग बॉस सीज़न 13 की ट्रॉफी अपने हाथ में नहीं ले पाए हों, लेकिन उन्हें ऐसी लोकप्रियता मिली है जिसके बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 
 
इस शो के अंतिम दो खिलाड़ियों तक वे पहुंचे और सिद्धार्थ शुक्ला से पिछड़ गए, लेकिन इस शो के जरिये उन्होंने अपने फैंस की अच्छी-खासी फौज खड़ी कर ली है। 
 
इसी का फायदा अब उन्हें मिलने जा रहा है। उन्हें एक बड़ा मौका मिला है। वे जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ एक गाने में नजर आने वाले हैं जो 7 मार्च को रिलीज होगा। 
 
यह गीत भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। राधिक राव और विनय सप्रू इसे निर्देशित करेंगे। नेहा कक्कड़ ने इसे गाया है और शबीना खान इसे कोरियोग्राफ कर रही हैं। 
 
जैकलीन फर्नांडीज़ बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना नाम है। पिछले कुछ वर्षों में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ सफल फिल्में दी हैं। 

ALSO READ: सलमान खान की राधे ने अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम से जीती पहली बाजी!
वे इस गीत को आसिम के साथ करने के लिए तैयार हो गई हैं। जैकलीन के अनुसार इस गाने में देसी स्टेप्स के साथ-साथ ट्रेडिशन और मॉडर्न मूव्ज़ भी हैं। 
 
दूसरी ओर आसिम के लिए यह बड़ा अवसर है। इस गाने में वे पसंद किए जाते हैं तो उन्हें अपना करियर बनाने में आसानी होगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments