Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरों पर जैकी श्रॉफ बोले- यह उनकी निजी जिंदगी...

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (13:17 IST)
मनोरंजन जगत में अक्सर रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। हाल ही में खबरें आई की बॉलीवुड के मशहूर कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। 

 
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी कथित रूप से पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर इवेंट और वेकेशन पर साथ में स्पॉट किए जाते थे। दिशा टाइगर की फैमिली के साथ भी खास बॉन्ड शेयर करती थीं। टाइगर और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की क्या सच्चाई है इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इन खबरों पर टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ का रिएक्शन सामने आया है। 
 
'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने टाइगर और दिशा की ब्रेकअप की खबरों पर कहा, वे (दिशा-टाइगर) दोस्त रहे हैं, अब भी दोस्त हैं। मैंने उन्हें एक साथ हैंगआउट करते देखा है। ऐसा नहीं है कि, मैं अपने बेटे की लव लाइफ पर नजर रखता हूं। यही आखिरी चीज होगी जो मैं करना चाहूंगा, जैसे उनकी प्राइवेसी में झांकना, लेकिन मुझे लगता है कि, वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे काम के अलावा एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं।
 
उन्होंने कहा, यह उनकी निजी जिंदगी है और इस पर फैसला भी उन्हीं को करना है। ये उन पर निर्भर करता है कि, वे साथ हैं या नहीं, वे एक-दूसरे के साथ कंपैटिबल हैं या नहीं। ये उनकी लव स्टोरी है, जैसे मेरी और मेरी पत्नी की अपनी एक लव स्टोरी है।
 
हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के दावा किया गया था कि टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, हम सभी को इसके बारे में पिछले कुछ हफ्तों पहले ही पता चला है। उन्होंने वास्तव में हम में से किसी के साथ इस बारे में बात नहीं की है। वह ब्रेकअप से ज्यादा प्रभावित नहीं हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भले ही एक-दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन वह अब भी अच्छे दोस्त हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ के पास 'गणपत: पार्ट 1', 'स्क्रू ढीला' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्में हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments