Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली से नाराज हैं आलिया भट्ट, डिलीट की पोस्ट

Webdunia
मंगलवार, 29 मार्च 2022 (13:10 IST)
आलिया भट्ट तभी कोई फिल्म के लिए हां कहती हैं जब उन्हें रोल में दम नजर आता है। वैसे भी आलिया को साइन करने वालों की लाइन लगी है क्योंकि वे हिट फिल्में भी दे रही हैं और एक्टिंग की शानदार कर रही हैं, इसलिए आलिया सोच-समझ कर फिल्में करती हैं। 
 
हाल ही में आलिया एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आईं। फिल्म के प्रमोशन में भी उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। फिल्म में दर्शकों ने जब आलिया का रोल देखा तो उन्हें निराशा हाथ लगी। बेहद छोटा और महत्वहीन रोल में आलिया नजर आईं। 
 
यकीन नहीं हुआ कि आलिया ने यह फिल्म की है। सवाल खड़े हो गए कि आलिया ने इस फिल्म के लिए हां की ही क्यों? क्या इसलिए कि वे राजामौली की फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं? लेकिन इसके लिए चंद सीन करने के लिए वे राजी हो गईं? 
 
खबरें आ रही हैं कि राजामौली से आलिया नाराज हैं। वजह है कि आलिया को स्क्रीन टाइम कम मिला। कहने वाले कह रहे हैं कि आलिया के रोल के साथ कांट-छांट कर दी गई है। 
 
बताया जा रहा है कि फिल्म आरआरआर को लेकर सोशल मीडिया पर आलिया ने एक पोस्ट डाली थी जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया है। साथ ही राजामौली को भी वे फॉलो नहीं कर रही हैं। 
 
फिलहाल आलिया ने इस बारे में कुछ नहीं बोला है। वे जो चाहे वो बोले, लेकिन यह बात तो सौ फीसदी सच है कि आरआरआर में आलिया के रोल में दर्शकों को जरा मजा नहीं आया। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments