Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिल्म की शूटिंग खत्म कर इरफान खान लौटे भारत, एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे आए नजर

Webdunia
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान पिछले काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के लिए लंदन में थे। अब इरफान खान भारत लौट आए हैं। हाल ही में इरफान को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।


एयरपोर्ट पर इरफान ने मीडिया को देखकर अपना मुंह छुपा लिया, जिससे साफ था कि वे अपनी तस्वीरें नहीं लेने देना चाहते थे। इरफान खान एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आए। 
 
बता दें कि पिछले साल इरफान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखकर खुलासा किया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं और इसके इलाज के लिए वह न्‍यूयॉर्क में थे। इरफान के कैंसर की खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस उनके ठीक होने की दुआएं मांगने लगे। 
 
ALSO READ: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की आवाज को बेस्ट मानते हैं ड्रीम गर्ल एक्टर आयुष्मान खुराना
 
अभी तक साफ नहीं हैं कि इरफान अखिरी किसी चोट के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर आए या फिर उन्होंने कैमरों से बचने के लिए ऐसा किया। इरफान को व्हीलचेयर पर देखकर लगता है कि वे अभी भी अपनी बीमारी से उभर रहे हैं। उम्मीद है कि इरफान की तबियत जल्द ही और बेहतर हो जाएगी।
 
फिल्म अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में आई इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। फिल्म में एक्ट्रेस राधिका मदन, इरफान खान की बेटी का रोल निभा रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर भी फिल्म में होंगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments