Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इंशाअल्लाह के बंद होते ही संजय लीला भंसाली ने मिलाया शाहरुख खान से हाथ, यह होगा फिल्म का नाम!

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर एकबार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने वाले थे। सलमान आलिया भट्ट के साथ भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में नजर आने वाले थे, लेकिन यह फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है। बताया जा रहा है कि सलमान और भंसाली के बीच फिल्म की क्रिएटिविटी पर मतभेद हो गया है। इन्हीं मतभेदों के चलते अब सलमान इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे।


इस फिल्म के पोस्टपोन होते ही खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली ने शाहरुख खान के साथ हाथ मिलाया है और अब वह उनके साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'इजहार' है। भंसाली प्रोडक्शन्स ने हाल ही में इजहार टाईटल दर्ज करवाया है और माना जा रहा है कि ये नाकाम मोहब्बत वाली एक इंटेंस लव स्टोरी है जिसे शाहरुख खान से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है। इसलिए भंसाली ने बिना समय गंवाए, शाहरुख खान को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है।
 
ALSO READ: क्या इन दो एक्ट्रेस को कास्ट नहीं करने की वजह से सलमान खान ने छोड़ी इंशाअल्लाह?
 
खबरों की माने तो इस फिल्म में भी आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस की भूमिका में होंगी। बताया जा रहा है कि इजहार को पहले संजय लीला भंसाली का कोई असिस्टेंड डायरेक्ट करने वाला था। लेकिन अब भंसाली खुद ही खाली हैं तो उन्होंने इसे खुद डायरेक्ट करने का फैसला किया है।
 
शाहरुख खान अपनी पिछली फिल्म 'जीरो' की असफलता के बाद फिलहाल लंबे ब्रेक पर है और आए दिन किसी ना किसी फिल्म के साथ उनका नाम जुडता रहता है। अब देखना होगा यह खबर कितनी सही है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments