Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आईबीडी 2 : कंटेस्टेंट गौरव ने बताया साथी प्रतियोगी कैसे कर रहे फिनाले की तैयारी

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (10:51 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के आगामी वीकेंड के एपिसोड फैंस और दर्शकों के लिए समान रूप से मस्ती भरे होंगे। शनिवार का एपिसोड 'रेस टू फिनाले' का स्वागत करेगा, जिसमें टॉप 8 प्रतियोगियों द्वारा कुछ धमाकेदार परफॉर्मेंस दी जाएगी।

 
रविवार का एपिसोड मोहल्ला स्पेशल होगा, जिसमें देश को इस सीज़न के 'बेस्ट 5' प्रतियोगी मिलेंगे, जो इंडियाज बेस्ट डांसर की ट्रॉफी जीतने और इस सीज़न का 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' बनने के लिए अपने डांस का जलवा दिखाएंगे।
 
प्रतियोगी गौरव सरवन न केवल अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए बल्कि अपने 'पोल खोलने' वाले हुनर के लिए भी जाने जाते हैं। अब जबकि फिनाले करीब है, तो ज़ाहिर तौर पर प्रतियोगी एक बड़े शो के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।
 
जजों और दर्शकों को जानकारी देते हुए गौरव बताते हैं कि कैसे हर कोई अलग-अलग तरीकों से मुकाबले की तैयारी कर रहा है। गौरव ने बताया, ज़मरूद भैया ने तनाव में ज्यादा खाना शुरू कर दिया है, सौम्या प्रैक्टिस करते हुए खुद को उत्साहित रखती हैं और आकाश भैया अब शांत और संतुलित हो गए हैं और सिर्फ डांस करने और अपने कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
 
इसके अलावा, गौरव के पिता की तस्वीर दिखाते हुए, होस्ट मनीष पॉल ने सभी को बताया कि जहां गौरव आयुष्मान खुराना से लेकर धर्मेंद्र जी तक शो के हर मेहमान से बॉडी-बिल्डिंग का सबक लेने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं उनके लिए असली प्रेरणा उनके फिट और फैब पिता होने चाहिए। गौरव के पिता की जवानी की तस्वीर देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
 
ये कहने की जरूरत नहीं है कि गौरव ने कोरियोग्राफर 'रूपेश' के साथ एक असाधारण एक्ट किया, जिस पर उन्हें हमारे ईएनटी स्पेशलिस्ट्स यानी मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस से किस गन से लाखों किसेस, सजदा और चुमेश्वरी जैसी तारीफें मिल रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments