Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉयफ्रेंड के सुसाइड के बाद बिगड़ी 'इंडियन आइडल' फेम रेणु नागर की हालत, आईसीयू में भर्ती

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (13:41 IST)
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 10' में नजर आ चुकीं रेणु नागर की बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। रेणु के बॉयफ्रेंड रवि ने बीते दिनों जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर से सिंगर इतने सदमें में चली गईं कि उन्हें क्रिटिकल हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

 
रेणु राजस्थान के अलवर में रहती हैं। खबरों के अनुसार रेणु के प्रेमी रवि नट ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं रवि नट के पिता का कहना है कि उसने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता नहीं है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 
 
इस बात का रेणु नागर पर गहरा असर पड़ा और मानसिक तवान में आते ही वह बेहोश हो गईं। इसके बाद रेणु को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई। 
 
रवि नट का परिवार मूलत: राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर कस्बे का रहने वाला है। रवि अलवर में किराए के मकान में रहता था। फिलहाल वो अपने गांव में रह रहा था। गौरतलब है कि रवि नट की पत्नी और दो बच्चे भी हैं जो परिवार के साथ भरतपुर जिले के नगर कस्बे में रहते हैं। 
 
बताया जाता है कि अलवर में रवि, रेणु नागर के घर तबला सीखने जाता था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। जून में दोनों घर से फरार हो गए थे। रेणु के पिता ने रवि पर बहला फुसलाकर घर से भगाने का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया था। पांच दिन पहले ही वो वापस लौटे थे। रेणु नागर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने रवि नट को रिहा कर दिया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments