Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'इंडियन आइडल 12' विनर पवनदीप राजन ने अरुणिता कांजीलाल की बिल्डिंग में खरीदा घर

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (16:46 IST)
पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन बने हैं। शो में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को खूब पसंद किया है। जब भी दोनों साथ में परफॉर्म करते थे तो उनकी केमिस्ट्री सभी का दिल जीत लेती थी।

 
शो के दौरान अक्सर खबरें आती थी दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और साथ में वक्त भी बिताते हैं। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान पवनदीप ने कहा था कि वह और अरुणिता सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद है। 
 
कई बार दोनों के फेक लव एंगल की वजह से उन्हें और शो को ट्रोल किया गया है, लेकिन फिर भी शो के एंड तक दोनों की केमिस्ट्री को खूब हाइलाइट किया गया। ताजा खबरों की मानें तो पवनदीप ने अरुणिता के मुंबई वाले अपार्टमेंट की बिल्डिंग में अपने लिए फ्लैट ले लिया है।
 
पवनदीप ने खुद इस खबर को कन्फर्म किया है। एक इंटरव्यू के दौरान पवनदीप ने कहा, उन्होंने मुंबई में घर खरीदा है और यह उसी बिल्डिंग में है, जहां अरुणिता कांजीलाल ने भी फ्लैट खरीदा है। अपने गाने के टीजर लांच पर पवनदीप राजन ने घर खरीदने की बात को स्वीकार किया था।
 
खबरों के अनुसार पवनदीप और अरुणिता के अलावा इंडियन आइडल 12 के अन्य कंटेस्टेंट्स भी उसी बिल्डिंग में घर खरीदने का सोच रहे हैं। उन लोगों का प्लान है कि सब मिलकर एक स्टूडियो बनाएंगे और साथ में म्यूजिक बनाएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments