Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पत्नी अवंतिका ने छोड़ा इमरान खान का घर, क्या दोनों की राहें हुईं अलग?

आमिर खान के भांजे और फिल्म अभिनेता इमरान खान के वैवाहिक जीवन को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Webdunia
इमरान की पत्नी अवंतिका ने इमराक का घर छोड़ दिया है। वे अपने साथ बेटी इमारा को लेकर अपने पैरेंट्स के यहां शिफ्ट हो गई हैं। दोनों की शादी को आठ साल हो चुके हैं और इसके पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। 
 
दोनों के बीच अलगाव की खबरों ने तब जोर पकड़ लिया जब अवंतिका ने इमरान का घर छोड़ दिया। दोनों के नजदीकी दोस्त और परिवार इस विवाद को खत्म करने की कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि स्थितियां पहले की तरह सामान्य हो जाएं।
 

गौरतलब है कि इमरान और अवंतिका की जोड़ी आदर्श मानी जाती है और इन दोनों के बीच आई खटास ने सभी को हैरान कर दिया है। अवंतिका को इमरान बेहद चाहते हैं और उन्होंने शादी का प्रस्ताव बिलकुल बॉलीवुड स्टाइल में दिया था। घुटनों के बल पर बैठकर इमरान ने अवंतिका से पूछा था कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी। 
 
वर्ष 2014 में अवंतिका ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी के बारे में इमरान ने कहा था कि इमारा के रूप में अवंतिका ने बेस्ट गिफ्ट मुझे दिया है। 

36 वर्षीय इमरान ने 2008 में फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से हीरो के रूप में अपना करियर शुरू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इमरान से बॉलीवुड में खूब आशाएं थीं, लेकिन आई हेट लव स्टोरीज़, ब्रेक के बाद, देहली बैली, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्मों के बाद इमरान के करियर में उतार आ गया और उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। 
 
आखिरी बार वे 2015 में देखे गए जब उनकी फिल्म 'कट्टी बट्टी' रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'मिशन मार्स: कीप वॉकिंग इंडिया' निर्देशित की। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments