Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रानी अहिल्याबाई होल्कर की तरह मैं भी भगवान शिव को बहुत मानती हूं : अदिति जलतारे

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (12:56 IST)
रानी अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास की सबसे महान योद्धा रानियों में से एक माना जाता है। उनके शासनकाल में मराठा मालवा साम्राज्य ने नई ऊंचाइयों को छुआ था। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का महाधारावाहिक 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' हमें मालवा की इस महारानी के सफर पर ले जाता है जो एक बहादुर रानी और एक कुशल शासक होने के अलावा नई विचारधाराओं, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में भी हमेशा आगे रहती थीं। 

 
उन्हें देशभर में अनेक हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं के निर्माण का भी श्रेय जाता है। इस शो के जरिए स्वाभाविक रूप से दर्शकों को अहिल्याबाई के बारे में कुछ अनजानी बातें पता चल रही हैं, जिसे जानकर उन्हें सुखद आश्चर्य हो रहा है, साथ ही उनकी जिज्ञासा और बढ़ा रहा है। 
 
इस शो में अहिल्याबाई होल्कर का किरदार निभा रहीं चाइल्ड एक्टर अदिति जलतारे को भी इस शो में काम करते हुए बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। असल में उन्हें अपने ऑनस्क्रीन किरदार से अपनी कुछ समानताओं के बारे में भी पता चला है।
 
ऐसी ही एक समानता यह है कि अहिल्याबाई होल्कर की तरह अदिति भी भगवान शिव की परम भक्त हैं। वो बड़ी शिव भक्त हैं और पूरी श्रद्धा से मानती हैं कि भगवान शिव ही पाप के विनाशक हैं।
 
इस बारे में बताते हुए अदिति कहती हैं, मैं भगवान शिव की भक्त हूं और मुझ पर उनका आशीर्वाद बना हुआ है। जब मुझे यह पता चला कि मेरा किरदार अहिल्याबाई भी महादेव को बहुत मानती थीं, तो आप उस वक्त मेरे उत्साह का अंदाजा लगा सकते हैं। इस शो का हिस्सा बनकर ऐसा लगता है, जैसे यह रोल मेरे लिए ही बना है। 
 
उन्होंने कहा, यही समानताएं मुझे इस किरदार से बेहतर ढंग से जुड़ने में मदद करती हैं। हालांकि मैं खुद को शिवभक्त मानती हूं, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इस शो में आकर मुझे भगवान शिव और उनके प्रतीक के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। मैं उम्मीद करती हूं कि इस शो से दर्शकों को भी कुछ सार्थक सीख मिलेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments