Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गैंगस्टर बन सैफ अली खान से टक्कर लेंगे रितिक रोशन, 'विक्रम वेधा' के रीमेक में आएंगे नजर!

Webdunia
शनिवार, 27 मार्च 2021 (13:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। खबरों के मुताबिक रितिक रोशन ने साउथ की एक सुपरहिट फिल्म के हिन्दी रीमेक के लिए हां कह दिया है। इस फिल्म में रितिक एक गैंगस्टर का रोल निभाने नजर आने वाले हैं।

 
खबरों के मुताबिक रितिक रोशन ने साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के लिए हामी भर दी है। फिल्म में रितिक रोशन फिल्म में हीरो नहीं बल्कि विलेन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में वह 'वेधा' यानी एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। 
 
बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए रितिक ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज पर काम से लेकर डिक्शन और फिल्म में उनके लुक्स को लेकर बात की है। खबरों के मुताबिक, रितिक इस फिल्म के काफी उत्साहित हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया गया है और ये फिल्म इस साल गर्मियों में फ्लोर पर जाएगी।
 
विक्रम वेधा के रीमेक में रितिक रोशन जहां विलेन का किरदार निभाएंगे तो वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान फिल्म में विक्रम यानी एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। ऐसे में एक साथ रितिक और सैफ को देखना, फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 
 
रितिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्टस की बात करें तो वह दीपिका पादुकोण साथ जल्द नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म 'फाइटर' में एक साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही वह मधु मंटेना की 'रामायण' और 'वॉर' के सीक्वल को लेकर भी चर्चाओं में हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments