Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दक्षिण के नामी निर्देशक शंकर के अगले प्रोजेक्ट में होंगे रितिक रोशन?

रोबोट और 2.0 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले शंकर अपने अगले प्रोजेक्ट में रितिक रोशन को लेना चाहते हैं। रितिक कई बार उनके ऑफर ठुकरा चुके हैं। क्या इस बार हां कहेंगे?

Webdunia
शंकर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के नामी निर्देशक हैं। हिंदी भाषी दर्शक उन्हें रोबोट, 2.0 जैसी फिल्मों के कारण जानते हैं। शंकर महंगे बजट की भव्य फिल्म बनाना पसंद करते हैं और रजनीकांत के साथ कुछ फिल्में बना चुके हैं। 
 
बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन के साथ शंकर की काम करने की ख्वाहिश हमेशा से रही है। शंकर ने रितिक को कुछ फिल्में भी ऑफर की थीं, लेकिन कुछ कारणों से रितिक उन फिल्मों में काम नहीं कर पाए।

ALSO READ: टीवी की सेक्सी एक्ट्रेस निया शर्मा ने ब्लैक बिकिनी में ढाया कहर

खबर है कि एक बार फिर शंकर ने रितिक को एक प्रोजेक्ट ऑफर किया है और यह फिल्म न होकर वेब सीरिज होगी। यदि रितिक तैयार हो जाते हैं तो डिजीटल स्पेस में यह रितिक का डेब्यू होगा। 


 
सूत्रों के अनुसार रितिक को लेकर शंकर फिल्म बनाना चाहते हैं, लेकिन एक वेब स्ट्रीमिंग कंपनी ने इसे वेब सीरिज में बनाने का ऑफर शंकर को दिया है। बजट काफी ज्यादा है और शंकर भी वेबसीरिज के रूप में इसे बनाना चाहते हैं। रितिक की हां का इंतजार है। 
 
रितिक इस समय बहुत ही कम काम कर रहे हैं और यह शिकायत उनके फैंस को भी है। इस वर्ष उनकी फिल्म 'सुपर 30' जुलाई में प्रदर्शित होगी। टाइगर श्रॉफ के साथ वाली अनाम फिल्म अक्टोबर में रिलीज होने की संभावना है। 
 
दूसरी ओर शंकर इंडियन 2 बना रहे हैं जो कि 1996 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर का सीक्वल है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ