Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'वॉर' ने तीन दिन में की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, रितिक रोशन की 6 फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमाया शतक

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (17:08 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन दुनिया भर में सबसे अधिक फैन फॉलोइंग के साथ सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक हैं। यही एक बड़ी वजह है जिसने उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में योगदान दिया है। और इसी के साथ अब उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'वॉर' केवल तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाने में सफल रही है।


2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'वॉर' ने पहले दिन सिर्फ भारत में कुल 53 करोड़ 35 लाख रुपए का बिजनेस किया। इसमें से 51 करोड़ 60 लाख का बिजनेस सिर्फ फिल्म के हिन्दी वर्जन ने ही किया था। 
 
ALSO READ: सनी कौशल और रुखसार ढिल्लो की फिल्म 'भांगड़ा पा ले' का टाइटल ट्रैक जल्द होगा रिलीज
 
दूसरे दिन फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 23.10 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा तेलुगू और तमिल वर्जन ने दूसरे दिन 1.25 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने तीसरे दिन 21.30 करोड़ का और तेलुगू-तमिल वर्जन ने 1.15 करोड़ का बिजनेस किया। सभी भाषाओं में 'वॉर' ने अब तक तीन दिनों 100.15 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई कर ली है।

रितिक रोशन ने पिछले कुछ वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी हैं, जो कि प्रतिष्ठित फिल्में बन गई हैं और इस साल, सबसे पहले सुपर 30 और अब वॉर, दोनों ही फिल्मों ने उल्लेखनीय प्रशंसा के साथ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली रितिक रोशन की अन्य फिल्मों में अग्निपथ, कृष 3, बैंग बैंग, काबिल, सुपर 30 और अब वॉर शामिल हो गई है। इसमें कोई दो राय नहीं कि सुपरस्टार इस साल सुर्खियों का हिस्सा रहे है, सबसे पहले अपने चरम बदलाव और गणितज्ञ आनंद कुमार के किरदार के लिए और फिल्म वॉर में एजेंट कबीर के अपने अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन के साथ सभी को हैरान कर दिया है।
रितिक रोशन की हालिया रिलीज वॉर को दर्शकों और आलोचकों दोनों से शानदार समीक्षा प्राप्त हो रही है जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। इसके अलावा रितिक को विशेष रूप से उनके अविश्वसनीय शारीरिक परिवर्तन और स्क्रीन पर तेजतर्रार परफॉर्मेंस के लिए सराहा जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments