Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रितिक रोशन की Krrish को रिलीज हुए 18 साल पूरे, भारत का सुपरहीरो जिसे आज भी लोग करते है बेहद पसंद

WD Entertainment Desk
रविवार, 23 जून 2024 (10:35 IST)
Hrithik Roshan film Krrish: कृष एक ऐसा इंडियन सुपरहीरो है, जिसने 18 साल पहले स्क्रीन्स पर जन्म लिया था और आते ही लाखों लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया। कृष के रूप में नजर आए एक्टर रितिक रोशन रातोंरात भारत के पसंदीदा सुपरहीरो बन गए और देश के सिनेमाई परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। अपनी शारीरिकता, ऑनस्क्रीन उपस्थिति और उल्लेखनीय एक्शन सीक्वेंस के साथ, रितिक न केवल कृष के किरदार में दिखें बल्कि उन्होंने इस भूमिका को बेजोड़ कुशलता के साथ निभाया।
 
कृष की लोकप्रियता के पीछे मुख्य कारणों में से एक रितिक रोशन की फैंटेसी किरदारों को बिना किसी कमी के साथ पेश करने की उनकी क्षमता हैं। यह फिल्म सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आई, लेकिन बच्चों ने विशेष रूप से कृष को एंजॉय किया। कृष आशा और प्रेरणा का प्रतीक बन गया, और बच्चे उसकी असाधारण पावर और बुराई से लड़ने के अटूट दृढ़ संकल्प के दीवाने हो गए। ऐसे में यह कोई हैरानी की बात नहीं थी कि क्यों वे बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में आए और कृष थीम वाली बर्थ-डे पार्टियों के साथ-साथ कृष के खिलौने भी खूब खरीदें।
 
ये फिल्म एक सफल फ्रेंचाइजी के रूप में उभर कर सामने आई जिसका क्रेडिट फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन को जाता है। इस फिल्म की सफलता ने इसके बाद आने वाली सभी किश्तों को प्रेरित किया जो सुपरहीरो के ब्रह्मांड का विस्तार करती रहीं और जिसमें उसकी विकसित यात्रा को प्रदर्शित किया गया। 
 
कृष को न केवल दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि आलोचकों की तारीफ और कई अवॉर्ड्स भी मिले। इस फिल्म को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बेस्ट एक्शन और बेस्ट फिल्म अवॉर्ड के साथ खूब सरहाना भी हासिल हुई, जिससे भारतीय सिनेमा के इतिहास में इसकी जगह और मजबूत हो गई। इस फिल्म के लिए रितिक ने कई अवॉर्ड फंक्शन में 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड अपने नाम किया। बॉक्स ऑफिस पर कृष की सफलता ने एक्टर के किरदार के लिए व्यापक प्रशंसा और फिल्म की जनता के बीच पकड़ बनाने की क्षमता को प्रदर्शित किया।
 
ये फिल्म 17 साल बाद भी अपने फैन्स के दिलों में गहराई से बसी हुई हैं। अपनी रिलीज़ के 17 साल बाद भी कृष एक प्रतिष्ठित फिल्म बनी हुई है जिसने रितिक रोशन को भारत के चहिते सुपरहीरो का टैग दिलाया। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा फिल्म के चौथी किस्त की संभावना को लेकर उत्साह, और रितिक के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित करने की उनकी क्षमता के साथ लगाया जा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments