Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रितिक रोशन को आई सुजैन की याद, तलाक के 4 साल बाद लिखा इमोशनल पोस्ट

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और सुजैन खान भले ही 4 साल पहले तलाक लेकर अलग हो गए हों। लेकिन दोनों की दोस्ती अभी भी बरकरार है। दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते देखा जाता रहा है। हाल ही में अपनी एक ट्रिप के दौरान ऋतिक ने सुजैन के नाम एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा। 
 
रितिक रोशन ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि यहां मेरी सबसे करीबी दोस्त सुजैन हैं, जो मेरे और हमारे बेटों के पलों को कैमरे में कैद कर रही हैं। यह अपने आप में एक पल है। ये मेरे बच्चों को एक कहानी बताता है कि एक दुनिया में लाइनों और विचारों से अलग हुआ जा सकता है, लेकिन इसके बाद भी एक साथ आना संभव है। 
 
रितिक ने आगे लिखा, आप लोगों के रूप में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और फिर भी अविभाजित रह सकते हैं। यहां एक और एकजुट, सहनशील, साहसी, मुक्त और प्रेमपूर्ण दुनिया है। यह सब घर पर शुरू होता है.
 
रितिक और सुजैन ने शादी के 14 साल बाद आपसी मतभेद के चलते 2014 में अलग होने का फैसला लिया था। दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम रिधान और रिहान है। ऋतिक और सुजैन अक्‍सर अपने बेटों के साथ छुट्टियां बिताते हुए साथ दिखाई देते हैं। 
 
हाल ही में सुजैन के पिता संजय खान ने दोनों के साथ फिर साथ होने की उम्मीद भी जताई थी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments