Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कृष 4... लौट के रितिक 'पापा' की शरण में आए

Webdunia
मोहेंजो दारो की असफलता ने रितिक को आहत कर दिया है। लगभग दो वर्ष का समय उन्होंने इस फिल्म पर खर्च किया। खूब पसीना बहाया, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा। बॉक्स ऑफिस को छोड़ भी दिया जाए तो भी फिल्म की खूब आलोचना हुई। रितिक को इतना कुछ करने के बावजूद दो बोल प्रशंसा के भी नहीं मिले। 
 
पापा राकेश रोशन हमेशा से ही रितिक के फिल्मों के चयन पर सवाल उठाते रहे हैं। उनकी रितिक ने एक नहीं सुनी और मन मुताबिक फिल्में साइन की। नतीजा सामने हैं। 
 
खबर है कि अब रितिक पापा की शरण में लौट गए हैं। राकेश रोशन अब रितिक को लेकर 'कृष 4' की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल कहानी पर काम चल रहा है और अगले वर्ष के अंत तक शूटिंग भी शुरू हो सकती है। कृष रितिक की सबसे लोकप्रिय और कामयाब सीरिज है। इसी के चलते राकेश रोशन अपने बेटे के करियर को फिर संवारना चाहते हैं। 
एक और सलाह दी रितिक को... अगले पेज पर
 

राकेश रोशन ने एक कीमती सलाह रितिक को दी है। सूत्रों के अनुसार राकेश ने रितिक को समझाया कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिल्में करनी चाहिए। हर वर्ष उनकी दो या तीन फिल्मों का प्रदर्शन होना चाहिए। अच्छी बात यह है कि रितिक ने यह बात मान ली है। अगले वर्ष रितिक की 'काबिल' प्रदर्शित होगी और उसके बाद वे कोशिश करेंगे कि ज्यादा फिल्मों में नजर आएं। रितिक के फैंस भी यह बात उनको कई बार बोल चुके हैं, लेकिन रितिक को अब समझ आया।

बॉलीवुड हलचल

इस वजह से पूजा बत्रा ने पहले पति से ले लिया था तलाक

सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम रिलीज, अजय देवगन बोले- रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी

सीआईडी के नए सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज, दोस्त से दुश्मन बने अभिजीत और दया

एक्स हसबैंड रितिक रोशन के सामने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं सुजैन खान, सबके सामने किया किस

Bigg Boss 18 : सलमान खान ने लगाई करण वीर मेहरा की क्लास, बताया घर की ननद वीर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments