Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रितिक रोशन की 'फाइटर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एरियल एक्शन देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (12:09 IST)
movie fighter teaser: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों फिल्म से इन तीनों के फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आए थे। 
 
वहीं अब मेकर्स ने 'फाइटर' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में रितिक, दीपिका और अनिल कपूर की झलक देखने को मिल रही है। एक मिनट 13 सेकेंड के टीजर में फाइटर जेट्स का एरियल एक्शन दिखाया गया है, जिसे देख आपकी सांसें थम जाएंगी। 
 
फिल्म में दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन स्क्वाड्रन लीडर बने हैं। वहीं अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह के रोल में हैं। टीजर में रितिक और दीपिका का रोमांस भी देखने को मिल रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

टीजर में रितिक रोशन फाइटर प्लेन उड़ाते दिख रहे हैं और दीपिका हेलिकॉप्टर पर अपने हाथ आजमा रही हैं। टीजर में भारत के राष्ट्रगीत की एक लाइन भी बैकग्राउंड में सुनाई दे रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

'फाइटर' का बजट करीब 250 करोड़ रुपये है और यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 25 जनवरी 2024 में रिलीज होगी। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया, जो इससे पहले 'पठान' और 'वॉर' बना चुके हैं।
 
 'फाइटर' में रितिक रोशन, दीपिका दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर के साथ करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय और आमिर मलिक जैसे सितारे भी सपोर्टिंग कास्ट में दिखाई देने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments