Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दीपिका ने रितिक को दिया धन्यवाद, साथ ही दिया बड़ी घोषणा का संकेत

Webdunia
गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (18:37 IST)
'वॉर' अभिनेता रितिक रोशन ने पद्मावत की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक बहुत प्यारा संदेश साझा किया है, जो कि 5 जनवरी के दिन था। 
 
रितिक लिखते है,- हैप्पी बर्थडे प्रिय दीपिका। इसी तरह चमकती रहो और दुनिया को रोशन करती रहो। शुभकामनाएं। 
 
 
यूं तो, कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी लेकिन ऋतिक रोशन के इस पोस्ट ने सभी प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। 
 
और अब इस पोस्ट पर दीपिका की प्रतिक्रिया ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। अभिनेत्री ने रिप्लाई करते हुए लिखा- धन्यवाद रितिक, आने वाले दिनों में बड़ा सेलिब्रेशन होगा। 
 
 
जहां कुछ प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेत्री एक साथ फिल्म घोषणा के संकेत दे रही हैं, वहीं अन्य कुछ लोगों का मानना है कि यह उत्सव रितिक रोशन के जन्मदिन के लिए है, जो कि कुछ दिनों में यानी 10 जनवरी के दिन है। उनके प्रशंसक उस दिन के लिए बेहद उत्साहित हैं और अभी से उलटी गिनती शुरू कर दी है। 
 
हालांकि, हर बार जब भी रितिक और दीपिका का नाम एक साथ आता है, प्रशंसक उन्हें एक साथ फिल्म करने के लिए चीयर करने लगते हैं। और, अगर यह सच है तो ये साल की सबसे अच्छी खबर होगी। 
 
दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली और अच्छे दिखने वाले कलाकार है, इसलिए हम समझ सकते हैं कि इन्हें एक जोड़ी के रूप में एक साथ देखने के लिए इतनी उत्सुकता क्यों है? 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments