Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रितिक रोशन ने खरीदे 2 नए अपार्टमेंट्स, करोड़ों में है कीमत

रितिक रोशन ने खरीदे 2 नए अपार्टमेंट्स, करोड़ों में है कीमत
, रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (15:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने मुंबई में लगभग 100 करोड़ के 2 नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके की एक बिल्डिंग में 14, 15 और 16वें फ्लोर पर अपार्टमेंट्स लिए हैं जिनकी कीमत 97.5 करोड़ है।

 
रितिक का अपार्टमेंट 38 हजार स्क्वायर फीट पर बना हुआ है। फ्लैट में 6,500 स्क्वायर फीट खुली छत है और उन्हें 10 पार्किंग स्लॉट मिले हैं। रितिक ने एक फ्लैट के लिए 67.5 करोड़ दिए हैं, जोकि 27,534.85 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। वहीं दूसरे फ्लैट के लिए 30 करोड़ दिए हैं, जो 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
 
webdunia
रितिक रोशन फिलहाल जुहू के प्राइम बीच हाउस में किराए के मकान में रह रहे हैं। वे इसके लिए हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन बीते कई दिनों घर खरीदने की योजना बना रहे थे। लेकिन अब उन्हें अपने सपनों का महल मिल गया है। और इस घर को खरीदने के लिए उन्होंने बड़ा निवेश किया है।
 
रितिक आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे इन दिनों अपनी फिल्म कृष 4 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दशहरे पर कंगना रनौट ने साधा शिवसेना सेना पर निशाना, बोलीं- मेरा टूटा हुआ सपना आज तुम्हारे मुंह के सामने...