Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिहाना और मिया खलीफा के बाद हॉलीवुड एक्ट्रेस सूसन सैरंडन ने भी किया किसान आंदोलन का समर्थन

Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (17:36 IST)
बीते दो महीने से कृषि बिल को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान आंदोलन को कई अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा के बाद अब एक और अभिनेत्री ने इस बारे में ट्वीट किया है।

 
ऑस्कर जीत चुकी हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने किसानों के समर्थन के ट्वीट किया है। सूसन सैरंडन ने लिखा है कि 'मैं भारत के किसानों के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करती हूं और मैं भारतीय किसानों के साथ खड़ी हूं। #FarmersProtest in India'

सूसन सैरंडन कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हॉलीवुड रॉकस्टार रिहाना और क्लाइमेंट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के किसानों के समर्थन में उतरने के बाद पूरे देश में राजनीति हो रही है। भारत सरकार ने हॉलीवुड सेलिब्रिटिज का नाम लिए बगैर कहा कि भारत सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। 
 
ग्रेटा थनबर्ग, रिहाना और मिया खलीफा के खिलाफ कई हिन्दी फिल्म स्टार और क्रिकेटर्स ने ट्वीट किए और किसानों के प्रदर्शन को भारत का अंदरूनी मामला बताया। लेकिन, कई इंटरनेशनल सेलिब्रेटी अभी भी किसानों के समर्थन में उतर रहे हैं। भारत में जारी है किसान आंदोलन एक तरफ किसानों को कई वैश्विक नेताओं के अलावा हॉलीवुड सेलिब्रिटिज और एक्टिविस्ट का समर्थन मिल रहा है तो दूसरी तरफ भारत में किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments