Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अब अनुष्का शर्मा पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ, ‘बुलबुल’ पर लगाया हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप

अब अनुष्का शर्मा पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ, ‘बुलबुल’ पर लगाया हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप
, सोमवार, 29 जून 2020 (15:29 IST)
वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के बाद अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बनी हालिया रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘बुलबुल’ भी सवालों के घेरे में आ गई है। ‘बिग बॉस 13’ फेम हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक ने अनुष्का शर्मा की इस वेब सीरीज पर हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने का आरोप लगाया।

हिंदुस्तानी भाऊ ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अनुष्का शर्मा की बुलबुल वेब सीरीज पर भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदे भाषा से अपमानित किया गया है। क्या ऐसे लोगों पर ये सरकार कार्यवाही करेगी ? अब तक एकता कपूर पर कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं की? कब तक ऐसे लोग हमारे देश को बदनाम करेंगे?”

इससे पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर पर भी निशाना साधा था। उन्होंने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ पर भारतीय सेना का अपमान करने का बड़ा आरोप लगाया था। इस वेब सीरीज के एक सीन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए हिंदुस्तानी भाऊ ने टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ये मुद्दा काफी दिनों तक सुर्खियों में था।
 

बता दें, अन्विता दत्त निर्देशित हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘बुलबुल’ में तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। फिल्म में राहुल बोस, अविनाश तिवारी, पाओली दाम और परमब्रत चटर्जी भी अहम किरदारों में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Happy Birthday : कैब के ड्राइवर की नीयत हुई खराब तो उपासना सिंह ने यूं बचाई थी जान