Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट, ड्राइवर की हालत गंभीर

हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट, ड्राइवर की हालत गंभीर
फिल्म अभिनेता, संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया की कार का एक्सीडेंट 2 जुलाई की सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाइवे पर होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हिमेश के ड्राइवर राम रंजन की हालत गंभीर है। वह बिहार का रहने वाला है। 
 
हादसे में हिमेश रेशमिया की हालत की कोई खबर फिलहाल नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
 
हिमेश बॉलीवुड के लोकप्रिय संगीतकार रहे हैं और उनकी बनाई कई धुनें बहुत पसंद की गई। हिमेश ने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया, लेकिन अभिनेता के रूप में उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई। 
 
हिमेश इन दिनों सोनी चैनल में प्रसारित होने वाले रियलिटी शो सुपर स्टार सिंगर को जज कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सलमान खान की उड़ गई नींद, 3 घंटे ही सोते हैं