Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमानी शिवपुरी ने संस्कारी बाबूजी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 8 बजते ही बन जाते हैं अलग इंसान

हिमानी शिवपुरी ने संस्कारी बाबूजी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 8 बजते ही बन जाते हैं अलग इंसान

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (15:33 IST)
Himani Shivpuri on Aloknath : बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी यानी आलोकनाथ पर साल 2018 में चले मीटू अभियान में कई गंभीर आरोप लगे थे। आलोकनाथ पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। वहीं अब एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने आलोकनाथ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
 
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में हिमानी शिवपुरी ने बताया कि आलोकनाथ तब तक संस्कारी होते थे जबतक पीते नहीं थे। वह सेट पर भले ही अच्छा व्यवहार करते थे। लेकिन शराब पीने के बाद वह एकदम बदल जाते थे। 
 
webdunia
हिमानी ने कहा, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की एक घटना के बाद कभी मुझे उनके साथ कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन मैं लोगों से सुनती थी कि वह शराब पीने के बाद अलग पर्सनालिटी के हो जाते हैं। मैं खुद एक बार इस चीज की गवाह बनी थी। एक बार हम लोग किसी अवॉर्ड शो के लिए हवाई यात्रा कर रहे थे। उस दौरान आलोकनाथ बेहद नशे में थे और काबू से बाहर थष। 
 
उन्होंने ने कहा, आलोकनाथ की पत्नी उन्हें शांत रखने के लिए कह रही थीं। मैंने भी उन्हें शांत करने की कोशिश की थी। साथ ही उन्हें आगाह किया था कि वह सम्भल जाएं। वरना फ्लाइट से उनको उतार दिया जाएगा। एक्ट्रेस के मुताबिक, एक्टर को पहले भी एक बार फ्लाइट से उतारा जा चुका है।
 
हिमानी शिवपुरी ने बताया, आलोकनाथ ने एक बार 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग के दौरान भी शराब पीकर हंगामा मचा दिया था। उन्होंने बताया, आलोक जी जब सेट पर होते तो बहुत शांत और प्रोफेशनल रहते थे। लेकिन जैसे ही घड़ी में 8 बजते, वो एक अलग ही व्यक्ति बन जाते थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बर्थडे पर अक्षय कुमार ने किया नई फिल्म भूत बंगला का ऐलान, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज